फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fire in tile showroom in fatehpur

टायर शो रूम में आग से 30 लाख का नुकसान

Fri, 02 Oct 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
fire in tile showroom in fatehpur
जहानाबाद में टायर के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद कस्बे के कछेवरा मोहल्ले में एक टायर कंपनी के शोरूम में गुरुवार की दोपहर आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग से टायर जल कर राख हो गए। फायर विभाग को सूचना देने के सवा दो घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्होंने लौटा दिया। हालांकि तब तक घरों में लगे सबमर्सिबल के जरिए आग की विकरालता पर काबू पाया जा चुका था। इसे लेकर जनता में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

मुगल रोड में एके टायर्स का शोरूम और गोदाम है। दोपहर एक बजे अचानक शोरूम में आग की लपटें उठने लगीं। जिससे कर्मियों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते एक के बाद एक टायर आग की जद में आकर जलने लगे। जब तक लोग जुटते और बचाव का उपाय करते, तब तक आग फैल चुकी थी। शोरूम के फर्नीचर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ी न पहुंचने पर आसपास के लोगों ने घरों लगे सबमर्सिबल का सहारा लेकर आग की विकरालता को कम करने की कोशिश की। सवा दो घंटे के प्रयास के बाद आग को बुझाया।। प्रोपराइटर असलम खान ने बताया कि छह सौ टायर जल गए हैं। करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का आकलन है। उन्होंने नगर पंचायत से पानी के टैंकर की मांग की और पुलिस को भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद प्रशासन स्तर पर बचाव के प्रयास नहीं हुए। दमकल के पहुंचने पर आग बुझ चुकी थी। उधर, जनता का कहना था कि कस्बे में फायर स्टेशन न होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। अगर समय से दमकल कर्मियों का प्रयास चालू हो जाता तो अग्निकांड का यह स्वरूप न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed