फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fire broke out in a sweet shop due to leakage of gas pipe of cylinder.

Fatehpur News: सिलिंडर के गैस पाइप लीकेज से मिठाई की दुकान में लगी आग

Sun, 02 Feb 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a sweet shop due to leakage of gas pipe of cylinder.
आग बुझाते पुलिस कर्मी व कस्बावासी। - फोटो : आग बुझाते पुलिस कर्मी व कस्बावासी।
किशनपुर। मिठाई दुकान में सिलिंडर के गैस पाइप लीकेज होने से आग लग गई। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस व दमकल कर्मियों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। इसमें किसी कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिवम शुक्ला की पुरानी बाजार में बाबा स्वीट हाउस के नाम से एक प्रतिष्ठान है। दुकान में शनिवार सुबह मिठाई बनाने का काम हो रहा था। भट्ठी जलाने के दौरान गैस सिलिंडर के लीकेज पाइप से आग लग गई। कुछ ही पल में आग सिलिंडर में लग गई। आग ने दुकान का काउंटर चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरी दुकान में आग लग गई। दुकानदार व अन्य लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। दुकान के बाहर व्यापारी व स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नलकूप व बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दुकानदार शिवम शुक्ला ने बताया कि दुकान में रखी मिठाई, मिठाई बनाने की सामग्री व अन्य उपकरण भी जले हैं। क्षेत्रीय लेखपाल अंकिता सिंह ने बताया मौका देखकर नुकसान की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed