{"_id":"6a777498b430e0b139084370","slug":"fir-registered-for-filing-a-fraudulent-insurance-claim-using-another-vehicle-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160077-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बीमा लेने के लिए दूसरे वाहन से फर्जी दावा करने में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बीमा लेने के लिए दूसरे वाहन से फर्जी दावा करने में प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बीमा क्लेम हासिल करने के लिए दुर्घटना में शामिल वाहन बदलकर फर्जी दावा करने के आरोप में मलवां पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामला आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट यशोवर्धन सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के इंगुवारी मरका गांव निवासी आदित्य सिंह ने भाई अनुग्रह सिंह की सड़क हादसे में मौत की प्राथमिकी मलवां थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक तीन जुलाई 2025 को अनुग्रह सिंह बाइक से कानपुर जा रहे थे।
मलवां थाना क्षेत्र के कैंची मोड़ के पास बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बीमा कंपनी की जांच में सामने आया कि हादसा बाइक से नहीं बल्कि किसी अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से हुआ था।
विज्ञापन
दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बताई गई बाइक युवक के पिता विक्रांत सिंह के नाम पंजीकृत है। वहीं चालक प्रशांत सिंह उनका ममेरा भाई है। जांच में सामने आया कि रविकांत सिंह, सुधांशु सिंह और अमित सिंह ने बीमा क्लेम को मजबूत करने के लिए गवाह के रूप में बयान दिए।
कंपनी का आरोप है कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), टावर लोकेशन और अन्य दस्तावेजों की जांच में फर्जीवाड़े के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।