फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR registered against 10 people for the abduction of two teenage girls and a woman.

Fatehpur News: दो किशाेरी व महिला के अपहरण 10 पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 14 Jan 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 10 people for the abduction of two teenage girls and a woman.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों से महिला व दो किशोरियों को बहलाकर ले जाने के मामले में सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

किशनपुर थाना क्षेत्र से एक महिला सात नवंबर से लापता है। महिला का पति गुजरात प्रांत में नौकरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी को थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव निवासी रंजीत सोनकर उर्फ लट्टू कबाड़ी, संदीप सोनकर, बीरू सोनकर, अमरगेंदु सोनकर बहलाकर ले गए है। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।
उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी सात जनवरी से लापता है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को ललौली थाना क्षेत्र के बरौहा गांव निवासी राजन अगवा कर ले गया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी शुक्रवार से लापता है। एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को आंमव गांव निवासी विजय कुमार बहलाकर ले गया है। पुत्री के बारे में विजय के परिजनों से पूछताछ की विजय के परिजन शांति देवी, राकेश, रानो देवी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed