फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR filed against eight CA members including historicist for demanding extortion

Fatehpur News: रंगदारी मांगने की हिस्ट्रीशीटर सभासद समेत आठ पर एफआईआर

Fri, 11 Jul 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against eight CA members including historicist for demanding extortion
फतेहपुर। दो लाख की रंगदारी नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर सभासद ने साथियों संग भवन में कब्जा कर लिया। कोर्ट के आदेश पर आठ नामजद व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा निवासी अफाक खान ने कजियाना मोहल्ले के सभासद पप्पू शाह उर्फ एहसान, मो. तौफीक उर्फ छोटे, सद्दाम, शहजान, शंभू उर्फ सम्मो, अमान, कुतुब अली व ठठराही के वीरेंद्र उत्तम और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी मां ने पांच दिसंबर को भवन व्यापार के लिए वसीम उर्फ मुन्ना को दिया था। सभासद पप्पू हिस्ट्रीशीटर है। उसने फर्जी दस्तावेजों से भवन में कब्जा कर लिया। दो लाख की रंगदारी अपने उक्त साथियों संग मांगने लगा। पुलिस ने शिकायत पर उल्टा उसका चालान कर दिया। आरोपी 12 फरवरी को भवन में किरायेदार का रखा फर्नीचर भी उठा ले गए। विरोध पर किरायेदार मुन्ना उर्फ वसीम व उसके पुत्र समीर उर्फ अर्स पर पप्पू ने साथियों संग धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। जिसका वीडियो भी है। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed