{"_id":"69d7fcd1340e87e5b4032f9a","slug":"final-publication-of-voter-list-will-take-place-today-at-2364-polling-places-and-booths-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-152547-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 2,364 मतदेय स्थलों व बूथों पर आज होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 2,364 मतदेय स्थलों व बूथों पर आज होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन
फतेहपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को जिले के सभी 2,364 मतदेय स्थलों और बूथों पर किया जाएगा। सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ मतदाता सूची के साथ मौजूद रहेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में भी यह सूची आमजन के लिए उपलब्ध रहेगी। यह सूची एक सप्ताह तक देखी जा सकेगी।
अंतिम प्रकाशन के लिए तैयार मतदाता सूची में 17,35,900 मतदाता शामिल किए गए हैं। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पहले कुल मतदाताओं की संख्या 16,18,973 थी। आलेख्य प्रकाशन के बाद छह मार्च तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। इस दौरान 1,27,983 लोगों ने फार्म-6 भरकर अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाए। फार्म-7 के माध्यम से 9056 मतदाताओं ने संशोधन कराया।
अंतिम प्रकाशन के बाद कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 17,35,900 हो गई है। इसके साथ ही अतिरिक्त मतदाता सूची का प्रकाशन भी शुक्रवार को किया जाएगा, जिसमें 3623 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।