{"_id":"68ab66174118244c8b033934","slug":"fever-patients-increased-in-jarara-and-ishepur-32-new-patients-found-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-139560-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जरारा और ईशेपुर में बढ़े बुखार के रोगी, 32 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जरारा और ईशेपुर में बढ़े बुखार के रोगी, 32 नए मरीज मिले
विज्ञापन
फोटो-12-ईसेपुर में मरीजों का परीक्षण करती स्वास्थ्य टीम। संवाद
बकेवर। देवमई ब्लॉक के जरारा और पड़ोसी गांव ईशेपुर में बुखार और पेट संबंधी रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालात को देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों गांवों में शिविर लगाकर मरीजों की जांच और इलाज किया।
स्वास्थ्य शिविर में जरारा के कुलदीप, गुलशन, रामकरण, रामअवतार, जयराम और सुमन समेत कई मरीजों को दवाएं दी गईं। ईशेपुर में लक्ष्मी, रामदेवी, गंगाप्रसाद, दीपक, संगीता सहित कुल 32 नए बुखार के मरीजों की जांच की गई। यहां सभी को मुफ्त दवाएं दी गईं। छह मरीजों की मलेरिया जांच के लिए ब्लड स्लाइड भी तैयार की गई।
एडीओ संजय गुप्ता और कोऑपरेटिव सी हर्ष यादव ने निरीक्षण कर गांव की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम केवल औपचारिकता निभाते हुए करीब आधे-आधे घंटे दोनों गांवों में रुकी और जल्दी लौट गई। स्वास्थ्य टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. रामजी राव, विजय यादव, फार्मासिस्ट विनोद कुमार, पंकज शुक्ला और मोहित मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
नालियां चोक होने से हो रहा जलभराव
ईशेपुर में नालियों की सफाई न होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गांव के किनारे पानी निकासी के रास्ते पर कुछ लोगों ने तालाब के पास घूर डालकर बहाव रोक दिया है। इससे पानी गांव में भर रहा है। ग्रामीण निर्भय साहू, राकेश फौजी, बाबूराम उत्तम, अमर उत्तम, सर्वेश उत्तम, विवेक उत्तम और सज्जन साहू ने तत्काल जलनिकासी की मांग की है। पंचायत सचिव रक्षा पांडे ने बताया कि गांव का पानी एक निजी तालाब में जाता था, लेकिन उसके किनारे अतिक्रमण के कारण निकासी बाधित हो रही है। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है।