{"_id":"61f43c896693e54c1e58a3db","slug":"fear-of-spreading-unrest-in-elections-even-from-dead-fatehpur-news-knp6776417162","type":"story","status":"publish","title_hn":"थरियांव पुलिस को मुर्दो से चुनाव में अशांति फैलाने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थरियांव पुलिस को मुर्दो से चुनाव में अशांति फैलाने का डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसवा। थरियांव थाना व हसवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इस सूची में कई मुर्दों के नाम भी शामिल हैं। इसके साथ ही सूची में कई मजदूर भी हैं। पुलिस गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों को नाम पढ़कर बताती है तो वह दंग रह जाते हैं।
हसवा कस्बे के खेलदार मोहल्ले में पासिन पुरवा में कुल 52 परिवारों में से पुलिस ने 43 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है जो चुनाव के दौरान शांति भंग कर सकते हैं। जबकि पूरे गांव में अधिकांश युवक अन्य शहरों में रह रहे हैं। ऐसे ही पुलिस की सूची में मुर्दों के नाम भी दर्ज हैं। वार्ड नंबर पर एक में पुलिस ने पहला नाम संतोष कुमार का दर्ज किया है। जबकि पांच वर्ष पहले मार्ग दुर्घटना में उनकी मौत हो चुकी है। इसी प्रकार 45 वर्षीय शांभर की एक वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। तीसरा केस 50 वर्षीय, वीरेंद्र का है, जिनकी तीन महीने पहले मौत हुई है।
धर्मवीर पुत्र जगतपाल, नरेश पुत्र रामसिरोहन,नासिक, मंजेश पुत्र शत्रुघ्न दिल्ली, जीतू पुत्र रघुराज अन्य मोहल्ले अन्य लोग अर्जुन, जगमोहन अलग-अलग वाहनों के चालक हैं और रोजगार के चक्कर में गांव से बाहर रहते हैं। पुलिस ने अपनी कलम से सफाई कर्मचारियों का भी शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
हरिकृष्ण और राजेश कुमार दोनो भिटौरा ब्लॉक क्षेत्र में बतौर सफाई कर्मचारी तैनात हैं। थरियांव थानाध्यक्ष अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि चुनाव में कोई भी व्यक्ति शांति भंग न करे इसके लिए पुलिस लोगों का शांति भंग में चालान करती है।