{"_id":"61db30054ddb8b2a995fbb1f","slug":"fault-increased-due-to-rain-people-upset-due-to-cuts-fatehpur-news-knp6744726176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बढ़े फाल्ट, कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बढ़े फाल्ट, कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। लगातार बरसात से बिजली लाइनों में फाल्ट भी बढ़ गए हैं। इससे खागा, धाता, खखरेरू, किशनपुर, छिवलहा क्षेत्र में आपूर्ति बाधित है। बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं। खंभे गीले होने के कारण मरम्मत में अधिक समय लग रहा है।
खागा में दो दिन से फाल्ट ने उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा है। कभी जीटी रोड, कभी हनुमान मंदिर तो कभी तहसील रोड पर फाल्ट के कारण हर आधे घंटे में बिजली गुल हो रही है। धाता प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे करीब 30 गांवों में बिजली प्रभावित हुई है। रक्षपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार कनपुरवा बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में आपूर्ति शनिवार से प्रभावित चल रही है। आपूर्ति शुरू होने पर फाल्ट हो जाता है। यही हाल किशनपुर का भी है। छिवलहा क्षेत्र में पलिया उपकेंद्र से आपूर्ति फाल्ट के कारण बाधित चल रही है।
एसडीओ खागा रिंकू सेठ ने बताया कि बारिश से बिजली आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। बारिश में कर्मचारी तेजी से काम नहीं कर पा रहे हैं। सतर्कता के साथ काम कराया जा रहा है।