फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father-in-law, brother-in-law, sister-in-law denied the deed by taking five lakhs

फतेहपुर: पांच लाख लेकर ससुर, जेठ, जेठानी ने बैनामा से इन्कार किया

Mon, 20 Feb 2023 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law, brother-in-law, sister-in-law denied the deed by taking five lakhs
फतेहपुर। बहू ने पांच लाख रुपये लेकर बैनामा नहीं किए जाने का ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

राधानगर थानाक्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी अमित कुमार शुक्ला वकील है। उनकी पत्नी अनामिका शुक्ला ने एफआईआर में बताया कि पैतृक गांव जाफरगंज थानाक्षेत्र का मौहारी है। उसकी सास सुनैना की 18 जून 2020 को कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। देहांत से पहले एक अगस्त 2019 को सास ने प्लाट का बैनामा उसके नाम किया था। इसका भुगतान चार लाख 80 हजार रुपये खाते में किया था। प्लाट का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

निर्माण के बाद ससुर श्यामलाल शुक्ला, जेठानी संगीता शुक्ला पत्नी विद्याधर शुक्ला, सुलेखा पत्नी योगेंद्रनाथ शुक्ला को घर में कुछ दिन रहने के लिए दिया था। सास की मौत के बाद जेठ, जेठानी, ससुर ने पूरे घर में कब्जा कर लिया। कहासुनी और सामाजिक दबाव में ससुर, जेठ विद्याधर, जेठानी संगीता ने पांच लाख रुपये की मांग रखी और अपने हिस्से का बैनामा को तैयार हुए। उप निबंधन कार्यालय में बैनामा दस्तावेज तैयार कराए। ससुर, जेठ, जेठानी के खाते में 16 फरवरी 23 को बैंक खाते में रकम जमा कराई। इसके बाद बैनामा नहीं करने आ रहे और न ही रुपये वापस किए हैं। राधानगर प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed