फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Youth dies after falling from tractor trolley

ट्रैक्टर ट्राली से युवक की गिरकर मौत

Sun, 31 Oct 2021 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Youth dies after falling from tractor trolley
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के शंकरपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्राली से अनियंत्रित होकर एक युवक सड़क पर गिरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ललौली के भोदर गांव निवासी राजन यादव (22) गांव के कोटेदार मेवालाल के साथ ट्रैक्टर ट्राली से असोथर ब्लाक कोटे का राशन लेने गया था। राशन लेकर कोटेदार के साथ वह ट्राली में बैठकर गांव आ रहा था।
विज्ञापन

शंकरपुरवा गांव के पास गड्ढों के चलते ट्रैक्टर ट्राली से राजन नीचे सड़क पर गिरा गया। चालक ने ट्रैक्टर रोका। कोटेदार आसपास के लोगों के सहयोग से उसे नर्सिंग होम ले जाने लगा, लेकिन युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर पर परिजन पहुंचे। मृतक की मां शिवदुलारी उर्फ शिवदुल्ली, बहन गंगा देवी का हाल बेहाल हो गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह परिवार के कोटेदार मेवालाल के काम में सहयोग करता था। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना इत्तफाकिया दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed