{"_id":"618d18c4eb0035345f30b63e","slug":"fathepur-news-worker-dies-due-to-tractor-collision-son-saved-fatehpur-news-knp663241022","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर की मौत, बेटा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर की मौत, बेटा बचा
विज्ञापन
शिवभजन के निधन पर बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथगाम। बेटे के साथ मजदूरी करने निकले पिता की साइकिल में मनमोहनपुर चौराहे के पास शाहपुर की ओर से आ रहे मौरंग लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा बाल-बाल बच गया।
हरदासपुर (मनमोहनपुर) गांव निवासी शिवभजन (45) गुरुवार की सुबह पुत्र केशन के साथ साइकिल से रायपुर मुआरी गांव मजदूरी करने जा रहा था। गांव से बाहर निकलकर जैसे ही वह मनमोहनपुर चौराहे के पास पहुंचा।
तो शाहपुर की ओर से आ रहे मौरंग लदे ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल सवार शिवपूजन की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। जबकि केशन बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
हादसा देख ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवभजन अपने पीछे पत्नी सुमन, बेटी अंजना देवी (18), कल्पना देवी (14), पुत्र केशन (12) व सुभाष (8) को छोड़कर गया है।
घटना की सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया। शिवभजन की बड़ी बेटी अंजना देवी की शादी तीन मई को होनी है। परिवार के पास महज दस बिस्वा जमीन है।

शिवभजन की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR