{"_id":"6197ac81099a984a2d733058","slug":"fathepur-news-thieves-took-away-cash-and-jewelry-by-cutting-the-wall-fatehpur-news-knp6648249160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार काटकर नकदी व जेवरात उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार काटकर नकदी व जेवरात उठा ले गए चोर
विज्ञापन
सुनीता के घर की दीवार, जहां से घुसे चोर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खखरेरू। रतनपुर गांव में एक घर की दीवार काटकर चोरों ने जेवर व नकदी चुरा ली। सुबह जब महिला को पता चला तो वह दंग रह गई। उसने थाने जाकर अपने देवर व कुछ अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है।
गांव की रहने वाली सुनीता देवी पत्नी रमेश चंद्र ने थाने में बताया कि उसका कच्चा मकान व देवर का मकान जुड़ा हुआ हैं। रात में चोरों ने देवर के घर में कूदकर, उसके घर की दीवार काट दी और अंदर घुस आए।
चोरों ने घर में रखा बक्सा उठाया और वहां से भाग गए। सुबह जब वह उठी, तो चोरी का पता चला। इस पर परिवार के लोग चोरों की तलाश में जुट गए।
महिला ने आरोप लगाया कि गुरुवार दिन में बकरी चराने के लिए जंगल गई थी। इस दौरान देवर ने घर की दीवार को काटा और रात में अपने साथियों को बुलाकर चोरी करा दी।
विज्ञापन
उसने घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

घर के बाहर चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद- फोटो : FATEHPUR