फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The youth of Kanpur who died after falling on the road was

चौडगरा में मिले शव की कानपुर के युवक के रुप में हुई पहचान

Wed, 19 Jan 2022 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,The youth of Kanpur who died after falling on the road was
गंगासागर की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। लंबरदार मार्केट के पीछे सड़क पर गिरकर मौत का शिकार हुआ युवक कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के रामनगर का रहने वाला था। वह विवाद के बाद अपनी ससुराल से वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को युवक की पहचान उसके भाई और अन्य परिजनों ने की। उन्होंने ससुराल पक्ष पर भाई को मारपीट कर भगा देने की संभावना जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब नौ बजे एक युवक अचानक सड़क पर गिर गया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त न होने पर शव को मर्च्युरी में रखवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी देवी प्रसाद शव मिलने की सूचना पर कल्यानपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मृतक युवक का फोटो दिखाया।
जिसे देखकर उन्होंने उसकी पहचान अपने छोटे भाई गंगासागर (30) के रूप में की। इसके बाद वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां शव देखकर उसकी शिनाख्त की।
देवीप्रसाद ने बताया कि गंगासागर की शादी 21जून 2021 को कानपुर नगर की घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर निवासी राकेश की पुत्री प्रियंका से हुई थी।
मकर संक्रांति पर प्रियंका 12 जनवरी को मायके पिता के साथ दो दिन के लिए गई थी। त्योहार बाद वह ससुराल नहीं लौटी। भाई 16 जनवरी को उसे लेने ससुराल चंदापुर गया था। इसके बाद से भाई का पता नहीं चल रहा था। उसने संभावना जताई कि भाई का अपनी ससुराल में विवाद हुआ होगा।

इस पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की होगी। इसमें उसकी बिगड़ गई होगी। वह सोमवार शाम को लौटते समय चौडगरा उतरा होगा। जहां सड़क पर गिर कर उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed