{"_id":"616b22c4961e721f4b12b99e","slug":"fathepur-news-the-young-man-was-beaten-to-death-due-to-pig-grazing-fatehpur-news-knp6585824156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुअर चराने के विवाद में पिता पुत्रों पर हमला, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुअर चराने के विवाद में पिता पुत्रों पर हमला, युवक की मौत
विज्ञापन
घायल पिता रमेश। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
अमौली। खेत में सुअर चराने का विरोध करने पर शनिवार शाम पिता-पुत्रों पर एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में एक युवक की मौत हो गई। पिता और दो भाई घायल हुए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
चांदपुर थानाक्षेत्र के मदरी निवासी रमेश साहू अपने पुत्र राजू, मनोज के साथ शनिवार शाम को खेत पर तार बांध रहे थे। इस दौरान रामसनेही के सुअर रमेश के खेत पहुंच गए। रमेश ने इसका विरोध किया।
रमेश ने आरोप लगाया कि करीब 20 दिन पहले भी रामसनेही के सुअर चराने से उनकी लाही की फसल बर्बाद हो गई थी। इस पर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर रामसनेही का पुत्र मिथलेश, अखिलेश, शिवकुमार, छोटा पहुंचे।
विज्ञापन
इन लोगों ने रमेश और उसके पुत्रों को पीटकर लहूलुहान किया। हमले के बाद आरोपी पक्ष लाठी, डंडे कुल्हाड़ी हाथ में लेकर गांव लौट रहे थे। इस दौरान रमेश का पुत्र रामविलास (26) गांव के अंदर एक गुमटी पर बैठा आरोपियों को दिखा।
आरोपी पक्ष ने रामविलास हमला कर उसे पीट-पीट कर मार डाला। इधर घायल राजू और मनोज को सीएचसी से रेफर किया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। जिससे परिजनों में नाराजगी दिखी।
उधर, जहानाबाद, जाफरगंज और चांदपुर थाने की पुलिस ने छापामारी कर आरोपी पक्ष के दो लोगों को पकड़ा है। मृतक ट्रक चालक था। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रामविलास की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR