{"_id":"615c9a708ebc3e0de74a548a","slug":"fathepur-news-the-young-man-took-the-girl-student-on-the-pretext-of-marriage-fatehpur-news-knp65653707","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर छात्रा को ले गया, धर्मांतरण का आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर छात्रा को ले गया, धर्मांतरण का आशंका
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र की एक हाईस्कूल की छात्रा को शादी का झांसा देकर दूसरे समुदाय का युवक बहला कर अपने साथ ले गया। छात्रा के परिवार ने धर्मांतरण की आशंका जता पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा 20 सितंबर की रात करीब 11 बजे घर से निकल गई थी। इसके बाद परिजनों को खोजबीन में पता लगा कि सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गांव निवासी ताहिर नट शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया है।
छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का आरोपी धर्मांतरण करा सकता है। इसी वजह से शादी के लिए ले गया है। पिता की तहरीर पर तीन अक्तूबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी किशोरी को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
मौलवी से धर्मांतरण कराने वालों तक नहीं पहुंची पुलिस
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के कस्बे में नेपाल मूल के पकड़े गए मौलवी फिरोज आलम रिजवी पर एक महिला का धर्मांतरण करा जाने का आरोप लगा है। महिला और युवक के बकेवर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, लेकिन पुलिस अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। (संवाद)