फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The women of the group created a ruckus due to non-payment

10 हजार रुपए तक का भुगतान न होने पर हंगामा

Thu, 10 Feb 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,The women of the group created a ruckus due to non-payment
बैंक के बाहर हंगामा करती महिलाएं व मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
प्रेमनगर। कस्बा स्थित इंडियन बैंक में 10 हजार रुपये तक का भुगतान नहीं किए जाने पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैंक परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि बैंक सभी को ग्राहक सेवा केंद्र भेज रही है। जहां ग्राहकों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। जहां बैंक मैनेजर ने 10 हजार के भुगतान कराने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की अध्यक्ष श्रीदेवी व सचिव खुशनुमा बानो की अगुवाई में दर्जनों महिलाएं गुरुवार सुबह इंडियन बैंक पहुंची।
बैंक के बाहर पहुंचकर महिलाओं ने बैंक मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्राहकों को परेशान करने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना था कि बैंक कर्मचारी 10 हजार रुपये तक का भुगतान नहीं देती है।
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं को ग्राहक सेवा केंद्र भेजा जाता है। जहां पर ग्राहकों से अतिरिक्त शुल्क लेकर धनराशि दी जाती है। बैंक में दलालों की घुसपैठ है कि ग्राहक अपने कार्य के लिए परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष जयचंद्र भारती मौके पर पहुंचे और महिलाओं को शांत कराया। इसके बाद बैंक मैनेजर आरआर सिंह से वार्ता की गई।

मैनेजर ने बताया कि बैंक में भीड़ कम करने के लिए 10 हजार रुपये तक का भुगतान ग्राहक सेवा केंद्र से कराया जाता है। 10 हजार तक की रकम ग्राहक सेवा केंद्र में जमा भी कराई जाती हैं। अगर ग्राहकों को ग्राहक सेवा केंद्र जाने में दिक्कत है तो वह अब सीधे बैंक में पैसा जमा करें और निकासी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed