फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The scope of gram crop will increase, wheat will shrink

जिले में चना की फसल का बढ़ेगा दायरा, सिमटेगा गेहूं

Sat, 02 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,The scope of gram crop will increase, wheat will shrink
कृषि भवन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कृषि विभाग ने रबी सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार गेहूं में 6513 हेक्टेयर बुआई का क्षेत्रफल कम कर दिया गया है। वहीं चने की फसल में 13928 हेेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

इस बार दो लाख 46 हजार 374 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों की बुआई का लक्ष्य तय किया गया है, जो पिछले साल की अपेक्षा 12 हजार 923 हेक्टेयर अधिक है।
पर्याप्त बारिश के चलते खरीफ की प्रमुख फसल धान, अरहर हैं। हालांकि तिल और हरी सब्जी की फसलों में नुकसान भी हुआ है। यमुना की बाढ़ से भी तटवर्ती क्षेत्र के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर किसान चिंतित हैं। जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, अब वह रबी फसलों पर उम्मींद लगाए हैं। तिल और हरी सब्जी खराब होने के बाद अब किसान उन खेतों में रबी की फसलों की बुआई करने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से खरीफ की फसल नष्ट होने और खेतों में खड़े खरपतवार को साफ करने की तैयारी किसानों ने शुरू कर दी है। अक्तूबर और नवंबर में गेहूं, चना, जौ, मसूर, सरसों, राई की फसलों के अलावा आलू, मटर की फसलें बोई जाती है।
पिछले साल रबी में दो लाख 33 हजार 451 हेक्टेयर फसलों की बुआई हुई थी, इस बार कृषि विभाग ने फसलों की बुआई का लक्ष्य बढ़ा कर दो लाख 46 हजार 374 हेक्टेयर कर दिया है। ब्लाक स्तर पर बने राजकीय बीज भंडारों को लक्ष्य आवंटन की तैयारी की जा रही है।

रबी फसल का वर्तमान व पिछले वर्ष बुआई का लक्ष्य एक नजर में
फसल - 2020-21 - 2021--22
गेहूं - 180733 - 174220
जौ - 1876 - 3974
चना-- 26842 - 40770
मटर - 2243 - 1935
मसूर - 1054 - 998
राई/सरसों - 17936 - 22015
तोरिया - 2574 - 2261
अलसी - 189 - 201
मक्का - 04 - 00
रबी की फसलों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। फसलों की बुुुआई के लक्ष्य के अनुसार खाद, बीज की डिमांड बनाई गई हैं, जो शासन को भेद दी गई है। - बृजेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed