फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The negligence of the officers took the life of the young man

अफसरों की लापरवाही ने ले ली युवक की जान

Sat, 13 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,The negligence of the officers took the life of the young man
विजय श्रीवास्तव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सदर विधायक आवास के समीप लोक निर्माण विभाग के अफसरों की लापरवाही ने गुरुवार रात एक युवक की जान ले ली। पुलिया निर्माण के दौरान न संकेतक लगवाए गए और न ही पुलिया की वॉल के दोनों तरफ हुए गड्ढों में मिट्टी का भराव कराया गया।
विज्ञापन

नतीजा ये हुआ कि बाइक सवार युवक सीधा पुलिया से जा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी गिरजेश श्रीवास्तव उर्फ विजय श्रीवास्तव (37) गुरुवार को बाइक से रिश्तेदार के घर गए थे। जहां से देर रात लौट रहे थे।
विज्ञापन

तेलियानी ब्लाक रोड पर लोक निर्माण विभाग पुलिया का निर्माण करा रहा है। पुलिया को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है। आधे हिस्से को बनाकर यातायात चालू है जबकि दूसरे हिस्से का निर्माण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अफसरों की देखरेख में ठेकेदार ने पुलिया की वॉल बनाकर स्लेप डाल दी है। लेकिन वॉल के दोनों तरफ हुए गड्ढों को अभी भरा नहीं गया है। इसके अलावा निर्माण प्रगति पर होने का संकेतक भी नहीं लगाया है। निर्माण कार्य से जुड़े अफसरों की यही लापरवाही गुरुवार रात हादसे का कारण बनी।
रिश्तेदार के घर लौटते समय विजय श्रीवास्तव की बाइक पुलिया की वॉल से टकराई और वह सीधा पुलिया से टकराकर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल भेजा।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन जिसके खिलाफ भी तहरीर देंगे, मुकदमा दर्ज करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हादसे की जानकारी पर जेसीबी से डलवाई मिट्टी
लोक निर्माण विभाग के अफसरों को जैसे ही गुरुवार रात हुए हादसे में युवक की मौत की जानकारी हुई तो सुबह ही मौके पर जेसीबी को भेज दिया गया। जेसीबी से मिट्टी समेटकर पुलिया पर डालकर उसे ऊंचा कर दिया गया।
हादसे की जानकारी अभी उन्हें नहीं है। शनिवार को वह खुद मौके पर जाकर स्थिति देखेंगे। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड।

मामला बेहद गंभीर है। वह इसकी जांच कराकर पता कराएंगी कि आखिर किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ और निर्माण कार्य चालू होने के बावजूद वहां पर संकेतक क्यों नहीं लगवाए गए। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। - अपूर्वा दुबे, जिलाधिकारी।

आवास विकास आवास में गमगीन बैठे विजय श्रीवास्तव के परिजन। संवाद

आवास विकास आवास में गमगीन बैठे विजय श्रीवास्तव के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

इसी अर्धनिर्मित पुलिया पर विजय श्रीवास्तव की गिरकर हुई मौत। संवाद

इसी अर्धनिर्मित पुलिया पर विजय श्रीवास्तव की गिरकर हुई मौत। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed