{"_id":"615f40ea8ebc3e09d67269ff","slug":"fathepur-news-the-miscreants-riding-black-pulsar-snatched-the-purse-of-the-woman-fatehpur-news-knp656947284","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार महिला का पर्स बदमाशों ने छीनकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार महिला का पर्स बदमाशों ने छीनकर भागे
विज्ञापन
लूट का शिकार पति गिरजा शंकर व पत्नी प्रतिभा देवी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गोधरौली गांव के पास गुरुवार दोपहर पल्सर बाइक सवार बदमाशों बाइक सवार महिला का पर्स छीन लिया। इस कारण बाइक सवार दंपती अनियंत्रित होकर गिर कर चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की है, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा गांव निवासी गिरजाशंकर पत्नी प्रतिभा और बेटा सक्षम (5), अभि (2.5) को लेकर बाइक से बिंदकी कोतवाली के विक्रमपुर अपनी ससुराल जा रहे थे।
विक्रमपुर गांव में साले प्रदीप का शुक्रवार को तिलक है। गोधरौली गांव के पास पीछे से ओवरटेक करते हुए काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने बाइक में पीछे बैठी प्रतिभा का पर्स छीन लिया और चौडगरा की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
बदमाशों के पर्स छीनने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दंपती व उनके बच्चे सड़क पर गिर कर चुटहिल हो गए। प्रतिभा ने बताया कि पर्स में 12 हजार नगद, एक सोने का हार और कुछ सोने चांदी के गहने थे।
जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत सूचना पर मौके पर पहुंचे। घटना की तहरीर गिरिजा शंकर ने पुलिस को दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तलाश की जा रही है।