फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The cows are dying of hunger, the dogs are eating by plucking

ूख से मर रहे गोवंश, नोंच कर खा रहे कुत्ते

Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,The cows are dying of hunger, the dogs are eating by plucking
रारा गोशाला में मरे गोवंश को नोचते कुत्ते। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कड़ाके की ठंड और भूख से गोशाला के मवेशी तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। इन गोवंशों को गड्ढे में डाल दिया जाता है। जिसके बाद इन गोवंशों को कुत्ते नोंच कर अपना पेट भर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर रारा गोशाला में पानी पीने के लिए बने तालाब पर जाने वाले गोवंश वहीं फंस जाते हैं और निकल न पाने के कारण उनकी मौत हो रही है। रविवार को इस तालाब में तीन गोवंश पानी में उतराते नजर आए।
विज्ञापन

भिटौरा ब्लाक की रारा गोशाला में 455 गोवंश हैं। यहां मवेशियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए गोशाला परिसर में तालाब बना है। रविवार को इस तालाब में तीन गोवंश मरे पड़े देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में ही एक गड्ढे में मरे गोवंश को कुत्ते नोचते रहे। अलग-अलग टीनशेडों में करीब 10 गोवंश बीमार पड़े थे। जो चलने-फिरने के लायक नहीं हैं और अपने जीवन की अंतिम सांसे गिन रहे हैं।
मवेशियों को पेट भरने के लिए कितना चारा मिलता है, इसका अनुमान तो गोवंशों को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। गोवंशों के चारा के लिए बनी नाद सूखी पड़ी थी।
अधिकारियों के निरीक्षण के लिए गोदाम में करीब तीन सेे चार क्विंटल भूसा रखा हुआ है। जबकि हकीकत यह है कि एक गोवंश को 4.400 किलो एक दिन में भूसा देने का नियम है। जितना भूसा गोशाला में पड़ा है, वह गोवंशों के लिए एक टाइम का भी नहीं है।

गोशाला का निरीक्षण किया जाएगा, अगर किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है, तो प्रधान व पंचायत सचिव पर कार्रवाई की जाएगी। गोशाला में गोवंशों के मरने की सूचना नहीं है। - एपी चौबे, डीआरडीए पीडी

रारा गोशाला में बने तालाब में उतराते मरे गोवंश। संवाद

रारा गोशाला में बने तालाब में उतराते मरे गोवंश। संवाद- फोटो : FATEHPUR

रारा गोशाला में बीमार पड़े गोवंश। संवाद

रारा गोशाला में बीमार पड़े गोवंश। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed