फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The accused created a ruckus at the girl's house

आरोपियों ने किशोरी के घर पर हंगामा भी किया था

Sun, 17 Oct 2021 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,The accused created a ruckus at the girl's house
फतेहपुर। दुष्कर्म के प्रयास से आहत किशोरी ने शुक्रवार रात जहर खाकर जान दे दी। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ा। तो पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन

आरोपियों का दुस्साहस था कि घटना के बाद वह किशोरी के घर पहुंच थे और हंगामा किया था। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज की थी।
उधर, डाक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी में मृतका का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, छेड़खानी और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
मलवां थानाक्षेत्र की सहिली चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी नाबालिग शुक्रवार रात घर के सामने बने शौचालय गई थी। आरोप है कि वहां गांव के कुलदीप कुमार ऊर्फ मंटू और लवकुश ने उसे पकड़ लिया और उसे घसीटकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन पहुंच गए थे। परिजनों के बीच-बचाव करने पर आरोपी भाग निकले थे। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के घर पहुंच कर हंगामा किया था।
पुलिस का मानना है कि आरोपियों की धमकी और गाली गलौज से नाबालिग आहत थी। वह परिवार की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकी। इसके बाद आत्महत्या कर ली। इधर पुलिस ने आरोपी लवकुश को पकड़ा है। वहीं, मंटू फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मंटू गांव में पहले भी कई बार महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं कर चुका है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed