फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Teenage murder case: There is a possibility of secret being suppressed among family members

किशोरी हत्याकांड में परिजनों के बीच राज दबा होने का शक

Tue, 11 Jan 2022 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Teenage murder case: There is a possibility of secret being suppressed among family members
फतेहपुर। किशोरी हत्याकांड में पुलिस की जांच परिजनों की ओर घूम रही है। परिवार के बीच हत्या का राज दफन होने की पुलिस को उम्मीद है। पुलिस के हाथ किशोरी का मोबाइल लगा है, लेकिन सिमकार्ड गायब है। जूता छूटने वाले संदिग्ध से भी पूछताछ में कुछ हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझ गई है। पुलिस किशोरी से जुड़ने वाले गांव के हर संदिग्ध से पूछताछ कर चुकी है। कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

पूछताछ में कहीं न कहीं हत्या के बारे में परिवार को ही सही जानकारी होने की बात संदिग्धों ने कबूली है। मोबाइल नंबरों की सीडीआर जांच में पुलिस को किशोरी का मोबाइल नंबर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस नंबर के बारे में परिजनों से पूछताछ की गई है। मोबाइल पुलिस को मिला, लेकिन सिमकार्ड का पता नहीं लगा। पुलिस का मानना है कि सिमकार्ड को तोड़कर फेंका गया होगा।
इस तरह से पुलिस की जांच परिजनों के इर्द गिर्द घूमने लगी है। पहले परिजनों ने किशोरी के पास मोबाइल होने की बात भी स्वीकार नहीं की थी। अब पुलिस हत्याकांड का राज परिवार के बीच होना मान रही है।

पुलिस ने घटनास्थल पर जूता छूटने वाले से पूछताछ की। उससे भी कोई राज उगला नहीं सकी है। जूते वाले के घटनास्थल के पास खेत हैं। उसने खेत की देखभाल को जाने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि परिवार के लोग कुछ छिपा रहे हैं। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed