फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Raid on places of rubble and raw liquor in the city

मलवां और शहर में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा

Thu, 18 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Raid on places of rubble and raw liquor in the city
फतेहपुर। मलवां और शहर कोतवाली क्षेत्र में आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान चार क्विंटल लहन और शराब बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

आबकारी टीम ने मलवां थानाक्षेत्र के करसवां, भदबा, मोहनखेड़ा गांव में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा। छापा पड़ते ही अवैध काम करने वाले घरों को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

मोहनखेड़ा गांव में निर्मला पत्नी पप्पू पासवान को उसके घर से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। उसके घर से दो क्विंटल लहन मिला। इधर, शहर कोतवाली के गढ़ीवा, बेरुईहार, नरायनपुरवा गावों में भी छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर तलाशी ली गई। गढ़ीवा के मुकेश सिंह के पास से 25 लीटर कच्ची शराब और दो क्विंटल लहन मिला। कुल 45 लीटर कुल शराब और चार क्विंटल लहन मिला।
लहन को मौके पर नष्ट किया गया। छापेमारी में सदर निरीक्षक रॉबिन आर्या, खागा निरीक्षक निधि सिंह और बिंदकी निरीक्षक राजीव माथुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed