फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Private schools are charging arbitrary fees

मनमानी फीस वसूली की हुई शिकायत

Wed, 17 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Private schools are charging arbitrary fees
कलक्ट्रेट में अपर एसडीएम को ज्ञापन देते युवा विकास समिति के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। निजी स्कूल मनमानी फीस ले रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए बुधवार को युवा विकास समिति के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र की अगुवाई में युवाओं की टीम कलक्ट्रेट पहुंची और नारेबाजी करके निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
युवाओं का आरोप था कि निजी स्कूलों में पुन: प्रवेश, भवन फंड, विकास शुल्क और कई तरह से शुल्क वसूले जा रहे हैं। स्कूलों में जो बसें चल रही हैं उनके किराये का कोई मानक नहीं है।
घटिया एवं जर्जर वाहनों में ठूस कर बच्चे बैठाए जा रहे हैं। हर साल मनमाने तरीके से फीस बढ़ा दी जाती है। प्राथमिक स्तर के प्रवेश में 12 से 20 हजार रुपये वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

कॉपी-किताबें एवं स्टेशनरी स्कूल से बेंची जा रही है। स्कूलों में चल रही खटारा बसों पर प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा है। इस मौके पर कानूनी सलाहकार विकास श्रीवास्तव, संगठन प्रमुख संजय दत्त, सनी श्रीवास्तव, मुकेश, आफताब अहमद, भूपेंद्र सिंह, सुशील मिश्रा, मंगल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed