{"_id":"6171ab8d546f2d26350c3488","slug":"fathepur-news-police-found-videos-of-exploitation-of-women-in-nursing-homes-fatehpur-news-knp659582769","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में महिलाओं के शोषण के वीडियो पुलिस को मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में महिलाओं के शोषण के वीडियो पुलिस को मिले
विज्ञापन
फतेहपुर। अश्लील वीडियो बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर जुनैद के खिलाफ पीड़ित किशोरी ने साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं।
पुलिस को साक्ष्य के तौर पर वह वीडियो दिए हैं, जिनमें डॉक्टर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते दिख रहा है। पुलिस इन पीड़ित महिलाओं से संपर्क करेगी। महिलाएं बयान देने को तैयार होगी तो आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज में संचालित आकांक्षा नर्सिंग होम के डॉक्टर जुनैद खान पर किशोरी ने दुष्कर्म, धर्मांतरण और निकाह करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने पीड़िता के 164 के बयान दर्ज किए हैं। बयान के बाद पुलिस को कुछ वीडियो सौंपे हैं। डॉक्टर जुनैद पर आरोप लगे हैं कि उसने पहले कई महिलाओं के साथ नर्सिंग होम में अश्लील हरकतें की और उनके वीडियो भी बनाए हैं।
पीड़ित किशोरी ने एफआईआर में कई महिलाओं के साथ अश्लील हरकतों करने का दावा किया है। पुलिस को कुछ वीडियो पीड़िता ने सौंपे हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली में पीड़िता ने हंगामा किया
कोतवाली में बुधवार को मेडिकल और बयान की कार्रवाई में पूरा दिन बीत गया और रात हो गई। जिसके बाद किशोरी ने घर जाने की बात कही। पुलिस ने उसे सुरक्षा के लिहाज से मना कर दिया। इस पर किशोरी ने हंगामा किया। इटावा से किशोरी के मां-भाई भी पहुंचे रहे। उन्होंने किशोरी को समझा कर शांत किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंपा है।
वीडियो बनाने वाले की सरगर्मी से तलाश
पुलिस को मामले में आरोपी डॉक्टर जुनैद खान के वीडियो बनाने वाले सहयोगी की तलाश है। पुलिस तेजी से उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने डॉक्टर के मोबाइल का सीडीआर भी मांगा है। सीडीआर आने के बाद मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस जांच शुरू करेगी। वहीं नर्सिंग होम का एक पार्टनर और डॉक्टर का करीबी पारिवारिक भी गायब है। डॉक्टर का करीबी सर्जरी करने वाला झोलाछाप भी लापता है।
सीएमओ की टीम पहुंची नर्सिंग होम में लटका मिला ताला
फतेहपुर। सीएमओ कार्यालय की नाक के नीचे सालों से चल रहे अवैध नर्सिंग होम में होने वाली करतूतों का पर्दाफाश होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग सुस्त पड़ा है।
दिखावे के लिए गुरुवार को नर्सिंग होम पर सीएमओ की टीम जांच करने पहुंची। जहां पहले से ही ताला लटका हुआ था। टीम ने नर्सिंग होम के संचालकों, पार्टनर, और डाक्टरों की पड़ताल करना मुनासिब नहीं समझा।
नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर जुनैद के पकड़े जाने के बाद ही नर्सिंग होम को बंद करने की तैयारी चालू हो गई थी। मीडिया में मामला सुर्खियों में आया लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता नहीं दिखाई।
महकमा पहले चौकन्ना होता तो शायद नर्सिंग होम पर कोई कार्रवाई हो सकती थी। नर्सिंग होम की जांच के दौरान कई काले कारनामे सामने आ सकते थे। आकांक्षा नर्सिंग होम नाम से शहर में तीन अवैध हास्पिटल संचालित होने की चर्चा सामने आई
है। पुलिस ने सीएमओ से आकांक्षा नर्सिंग होम के बारे में जानकारी मांगी है। सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर अवैध नर्सिंग होम संचालन की भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
नर्सिंग होम की आड़ में शारीरिक शोषण का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी अवैध नर्सिंग होम के संचालकों और डॉक्टरों पर आरोप लग चुके हैं।
शहर के कलक्टरगंज इलाके में संचालित एक नर्सिंग होम के डाक्टर पर दो साल पहले एक युवती ने शारीरिक शोषण का केस दर्ज कराया था। सादीपुर इलाके स्थित एक नर्सिंग के संचालक पर भी एक युवती ने शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया था। लोधीगंज इलाके के एक नर्सिंग होम का भी मामला सामने आ चुका है।
सीएमओ डॉ.राजेंद्र सिंह ने बताया कि टीम मौके पर गई लेकिन ताला लगा मिला। विभाग को नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं होने की जानकारी नहीं थी। ऐसे नर्सिंग होम की जांच की जा रही है। अवैध नर्सिंग होमों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।