फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Police engaged in checking CDR of family numbers

परिजनों के नंबरों की सीडीआर खंगालने में पुलिस जुटी

Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Police engaged in checking CDR of family numbers
फतेहपुर। गाजीपुर थानाक्षेत्र में टेंपो चालक की अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस परिजनों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगालने में जुटी है। हत्याकांड के पीछे गांव के ही कुछ लोगों का हाथ होने का शक है। उनका मृतक के घर भी चोरी, छिपे आने-जाने की चर्चा सामने आ रही है।
विज्ञापन

औगासी रोड निवासी देवराज उर्फ झुरिया (35) टेंपो चालक था। उसकी पत्नी फूलमती ने बुधवार को थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद देवराज का शुक्रवार दोपहर गांव के एक कुएं से धड़ बरामद हुआ था।
विज्ञापन

मौके से सौ मीटर दूर खेत से उसका सिर पड़ा मिला था। परिजनों ने किसी पर आशंका नहीं जताई है। सनसनीखेज हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने देवराज की पत्नी और परिजनों के मोबाइल की सीडीआर निकली है। पुलिस सीडीआर से पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जांच में पता लगा है कि देवराज के घर कुछ लोगों का चोरी छिपे आना-जाना था। उन लोगों की तलाश पुलिस ने चालू की है। मृतक शराब का लती था। वह शाम को अक्सर गांव के कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पीता था।
वह मंगलवार शाम भी साथियों से मिलने को निकला था। पुलिस अंदाजा लगा रही कि आरोपियों ने देवराज को शराब पिलाई होगी। उसके बाद ही हत्या की है। उसके साथ परिवार के ही कुछ लोगों ने चार माह पहले मारपीट भी किए जाने का पता लगा है।

सिर का हिस्सा कंकाल में बदल गया था। इसी वजह से डीएनए सैंपल लिया गया है। हत्या गला काटकर किए जाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव पहुंचा। परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार किया है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed