फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Naseniya's daughter was honored by the CM of MP

सेनियां की बेटी का एमपी के सीएम ने किया सम्मान

Mon, 04 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Naseniya's daughter was honored by the CM of MP
यूपीएससी परिक्षा में दूसरा स्थान पाने वाली जागृति अवस्थी को सम्मानित करते मध्य प्रदेश के मुख्यम - फोटो : FATEHPUR
अमौली। नसेनियां की माटी में जन्मीं जागृति ने जिले के साथ प्रदेश का भी सीना चौड़ा किया। रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जागृति अवस्थी को यूपीएससी परीक्षा में देश में दूसरा स्थान पाने पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मेधावी के साथ उनके परिवार की भी सराहना की।
विज्ञापन

आईएएस जागृति अवस्थी के पिता डॉ. सुरेश चंद्र अवस्थी भोपाल मेडिकल कालेज में प्रोफेसर हैं। उनकी मां मधुबाला पूर्व खेल शिक्षिका हैं। जागृति ने महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, भोपाल से इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद मैकेनिक ट्रेड से बीई फिर गेट क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

वह भेल में टेक्निकल अफसर थीं। उनके भाई सुयश अभी पढ़ाई कर रहे हैं। आईएएस बनने का सपना संजोए जागृति ने पहली नौकरी से त्यागपत्र देकर सिविल सर्विसेज की कोचिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार में ही सफलता हासिल की। अमौली ब्लाक क्षेत्र के नसेनियां गांव में उनके चाचा अवधेश 2005 से 2020 तक लगातार तीन बार प्रधान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed