फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Made lakhpati by buying cow dung from farmers: Bhupesh Baghel

सपा-भाजपा दिखा रही गर्मी-चर्बी, कांग्रेस देगी भर्ती

Tue, 15 Feb 2022 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Made lakhpati by buying cow dung from farmers: Bhupesh Baghel
धाता में छत्तिसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
धाता/हथगाम (फतेहपुर)। यूपी में गाय माता पतली हो रही हैं, और संचालक मोटे होते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 8 हजार गोशालाएं बनाई हैं, जो हर न्याय पंचायत स्तर पर हैं। हमारी सरकार ने किसानों से दो रुपये किलो की दर से गोबर खरीदकर उन्हें लखपति बना दिया।
विज्ञापन

जबकि भाजपा सरकार में किसानों की हालत बहुत दयनीय है। यह बात कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कही।
छिवलाहा प्रतिनिधि के अनुसार हुसैनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी के समर्थन में हथगाम के कर्बला मैदान में हुई जनसभा में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर हेलिकाप्टर से पहुंचे छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का कांग्रेस पदाधिकारियों ने 51 किलोग्राम की माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने माइक संभालते ही कहा कि उनके हेलिकाप्टर से आते ही पुलिस ने लोगों को जनसभा में आने से रोक दिया है। कहा कि भाजपा और सपा के नेता केवल जुमलेबाजी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि कांग्रेस केवल भर्ती निकालने की बात करती है। उन्होंने हुसैनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी के लिए कस्बे में रोड-शो किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, सरफराज अली, हरियाणा के विधायक व विधानसभा प्रभारी नवीन कोडिया, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नारवाल आदि मौजूद रहे।
धाता प्रतिनिधि के अनुसार छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दोपहर बाद धाता इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने खागा सीट से प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार के लिए वोट मांगा।

कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाएं हर युवा को रोजगार व नौकरी मिलेगी। किसानों का ऋण माफ होगा, बच्चियों को स्कूटी व लैपटाप मिलेगा। यहां अजय अवस्थी, रवि सिंह, लोकनाथ विश्वकर्मा, छेदीलाल सिंह, राजस्थान के मंत्री मेघवाल अवधेश सिंह आदि रहे।

हथगाम में कांग्रेस की जनसभा को सम्बोधित करते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

हथगाम में कांग्रेस की जनसभा को सम्बोधित करते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed