{"_id":"620ba3164dc0167f062d4bb7","slug":"fathepur-news-in-the-separation-of-the-son-the-father-killed-himself-by-being-cut-off-from-the-train-fatehpur-news-knp680693395","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र वियोग में पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र वियोग में पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
फतेहपुर। बेटे की मौत के सदमे में पिता ने मंगलवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी अंतर्गत शंकरपुरवा निवासी राजकुमार लोधी (60) किसान थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर से निकले थे। इसके बाद रसूलाबाद और फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के बीच शंकरपुरवा गांव के पास कानपुर प्रयागराज अप रेलवे ट्रैक पर उन्होंने ट्रेन से आगे लेटकर आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों ने परिजनों को खबर दी। मृतक की पत्नी ललिता और बेटे शिवकुमार, प्रिंसू, टिंकू, पवन मौके पर पहुंचे। पिता का क्षत-विक्षत शव देखकर परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन
बेटे शिवकुमार ने बताया कि 10 दिन पहले बीमारी के चलते दूसरे नंबर के भाई बाल कुमार की मौत हो गई थी। इसका पिता को सदमा लगा था। वह अवसाद में थे। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया।
सूचना पर हसवा चौकी प्रभारी मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। चौकी प्रभारी ने प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि परिजनों को पंचनामा करके शव सुपुर्द किया गया है।