फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Head constable who fired shots jailed, double barrel gun recovered

गोली चलाने वाले हेड कांस्टेबल को जेल, डबल बैरल बरामद

Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Head constable who fired shots jailed, double barrel gun recovered
पुलिस हिरासत में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। गोली चलाने वाले हेड कांस्टेबल को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई डबल बैरल बंदूक बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने हेड कांस्टेबल पर एक और मुकदमा शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया है। इसके साथ ही शस्त्र के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है। वहीं कानपुर देहात के एसपी को निलंबन की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह चौहान कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात है। उसने 18 मार्च की शाम मोहल्ले में कुछ लोगों से वाद-विवाद के बाद फायरिंग की थी।
विज्ञापन

फायरिंग में गोली मयंक और उसकी बहन वर्तिका को लगी थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में हेड कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज किया था। हरिहरगंज चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार पांडेय ने नउवाबाग तिराहे से सोमवार दोपहर हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से घटना में प्रयुक्त डबल बैरल बंदूक, छह कारतूस, एक खाली कारतूस, एक सरकारी इंसास राइफल और 20 गोलियों से भरी मैगजीन बरामद की है।
हेड कांस्टेबल को अयोध्या ड्यूटी खत्म करके कानपुर देहात पुलिस लाइन में आमद करानी थी, लेकिन वह अपने घर में आकर रुक गया था। जहां उसने फायरिंग की थी।
सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बताया कि हेड कांस्टेबल को जेल भेजा गया है। लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed