फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Half-burnt body of a woman found on the fourth floor of the house

मकान की चौथी मंजिल से महिला का अधजला शव बरामद

Thu, 02 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Half-burnt body of a woman found on the fourth floor of the house
हादसा स्थाल पर पूंछतांछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर के पत्थरकटा चौराहे के पास एसबीआई के पीछे रहने वाली एक महिला का अधजला शव बुधवार को घर की चौथी मंजिल पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शव जहां पड़ा हुआ था, वहां कुछ जला नहीं था। हाथ में माचिस की डिब्बी थी। यह देखकर पुलिस को भी मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

पत्थरकटा चौराहा निवासी स्व. रमेश चंद्र रस्तोगी की पत्नी विभा रस्तोगी (56) अपने छोटे बेटे शिवम के साथ रहती थीं। रमेश चंद्र की 2007 में मौत हो गई थी।
इसके बाद करोड़ों की प्रापर्टी की मालकिन विभा थीं। उनका बड़ा बेटा मोहित रस्तोगी आवास विकास में रहता है। मोहित प्रापर्टी कारोबारी है। उसकी पत्नी दिल्ली में बच्चों के साथ रहती है। दूसरे नंबर का बेटा रोहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। शिवम ने बताया कि वह नीचे कमरे में था। मां काफी देर तक दिखाई नहीं दी। इस पर वह मां को खोजते हुए छत पर पहुंचा, तो देखा कि मां मृत हालत पड़ी थी।

मां के हाथ में माचिस थी। वह एक प्लाई बोर्ड पर पड़ी हुई थीं। माचिस का नहीं जलना और आसपास भी कहीं आग लगने का निशान नहीं था। शिवम ने मां के आत्महत्या किए जाने की लिखित सूचना पुलिस को दी है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed