{"_id":"619e3da6fc26db418a0e9144","slug":"fathepur-news-fir-of-robbery-on-five-in-attack-on-real-brothers-fatehpur-news-knp665738893","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों पर हमले में पांच पर डकैती की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों पर हमले में पांच पर डकैती की एफआईआर
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थानाक्षेत्र के अमौली कस्बे में बरात के दौरान सोमवार रात बवाल के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू की है।
अमौली निवासी ब्लाक के पूर्व सहायक लेखाधिकारी वासुदेव सिंह के पुत्र रजत प्रताप सिंह की सोमवार रात कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी थी।
गेस्ट हाउस में बारात के दौरान इमाम, दीपू, कोमल, सूरज, निहाल व 10 अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। हमले के दौरान आरोपियों ने सोने की चेन और नगदी लूट ली।
उसका भाई विजय सिंह बीच बचाव को पहुंचा। उस पर भी आरोपियों ने लोहे की राड से हमला किया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई।
मामले में वासुदेव सिंह ने बलवा, मारपीट, गाली गलौज, धमकी, हत्या का प्रयास और डकैती का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।