फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,FIR not filed after 24 days of girl's murder

गला दबाकर युवती की हत्या के 24 दिन बाद नहीं हुई एफआईआर

Mon, 18 Oct 2021 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,FIR not filed after 24 days of girl's murder
फतेहपुर। गाजीपुर-बहुआ मार्ग पर 24 सितंबर को युवती के मिले शव की छानबीन में पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस ने नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में युवती की फोटो सर्च करने को भेजी है।
विज्ञापन

एनसीआरबी से कोई जवाब नहीं आया है। वहीं स्थानीय पुलिस ने क्राइम रिकार्ड को दुरुस्त रखने के लिए हत्या जैसे गंभीर अपराध पर थाने में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है। साफ है कि लावारिस शव को लेकर किसे फर्क पड़ता है। ऐसे में पुलिस ने भी हाथ खींच लेने से कोई गुरेज नहीं किया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन गांव के शिवमोहन का खेत रोड किनारे है। खेत में धान की फसल लगी है। इस खेत में 23 सितंबर की रात गुलाबी रंग के सलवार शूट पहने एक युवती का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके एक हाथ फूल का टैटू गुदा हुआ था। एक लाल रंग का पर्स, बुलंदशहर के श्याम शूज गैलरी की पॉलिथीन और कुछ कपड़े मिले थे। पुलिस ने शव मिलने के तीन दिन बाद पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर उसकी हत्या होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया और स्थानीय पुलिस को सीमा के जिलों में भेजकर जरूर पहचान की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।
सीओ डीसी मिश्रा ने बताया कि युवती की पहचान कराने की हर संभव कोशिश की जा रही है। एनसीआरबी को भी युवती का डाटा भेजा गया है। जहां से भी युवती की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
इन जिलों के 120 थानों पर पहुंची पुलिस
शव मिलने के बाद पहचान के लिए गाजीपुर थाने की पुलिस कानपुर, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव जिले के 120 थानों में पहुंची। कहीं भी गुमशुदा युवतियों की फोटो से इस युवती का मिलान नहीं हो सका।

वायरल फोटो में कमेंट करने वाला बंगलूरू का युवक
युवती की सोशल मीडिया में फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद फेसबुक आईडी संचालक सूरज कुमार ने फोटो पर कमेंट किया था। कमेंट में हमारी नहीं तो किसी की नहीं हो सकी लिखा था। इसका स्क्रीन शॉट भी पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने खोजबीन चालू की तो पता लगा बंगलूरू के रहने वाले युवक ने कमेंट किया है। पुलिस की जांच में युवती का युवक से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया। कमेंट की वजह युवक का सिरफिरा अंदाज होना सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed