फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Fatehpur: Masked miscreants looted jewelery worth 14 lakhs from Saraf

नकाबपोश बदमाशों ने सराफ से 14 लाखों के जेवर लूटे

Thu, 28 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Fatehpur: Masked miscreants looted jewelery worth 14 lakhs from Saraf
घटना स्थल पर पूंछतांछ करते एसआई गुलाबचंद्र मौर्य। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार शाम सराफ को पीटकर 14 लाख से ज्यादा के जेवर लूट लिए। बदमाश असलहा लहराते भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र के बौंडर गांव निवासी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू की मनावां गांव में सोने चांदी के आभूषण और बर्तन की दुकान है। वह दुकान बंद करके बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कौंडर मोड़ पर तालाब के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। इसके बाद तमंचा तान कर सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर पिटाई की और मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशतजदा सराफ घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस को लूट की सूचना दी। सीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष डीडी सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के बाद सराफ को लेकर पुलिस मनावां गांव गई।

इसके बाद रास्ते में लगे सीसीटीवी कंगाले। सीओ के मुताबिक, सराफ के बयानों में अंतर आ रहा है। पहले नौ लाख की लूट बताई थी। बाद में तहरीर में करीब 14 लाख की दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed