फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Explosion while making firecrackers, three women scorched

पटाखा निर्माण करते समय धमाका, तीन झुलसी

Fri, 22 Oct 2021 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Explosion while making firecrackers, three women scorched
छिवलहा के नवाबगंज रोड में के समीप हादसे की जांच करते थानाध्यक्ष हथगाम अश्वनी सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
छिवलहा। नवाबगंज रोड में पटाखा बनाते समय अचानक धमाका हो गया। हादसे में तीन महिलाएं झुलस गईं। इसमें एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज रोड निवासी आले हसन पटाखा बनाने का काम करते हैं। उन्होंने इसके लिए लाइसेंस भी ले रखा हैं। शुक्रवार की दोपहर उनके प्रतिष्ठान पर पटाखा बनाने काम चल रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान अचानक तेज धमाका हुआ और घर के अंदर से धुआं निकलने लगा। यह देख लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और पटाखा निर्माण में लगी तीन महिलाएं जो झुलस गई थीं, उन्हें नजदीक के अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुलसी महिलाओं में गुलशन (32), कनिजा बेगम (65) निवासी छिवलहा और नगीना (55) निवासी गौसपुर शामिल हैं। लाइसेंस धारक आले हसन की पत्नी कनिजा बेगम की हालत नाजुक बताई गई है।
एसओ हथगाम अश्विनी सिंह ने बताया कि आले हसन के पास पटाखा निर्माण का लाइसेंस हैं लेकिन गलती किससे और कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed