फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Eliminate inner fear, increase self-confidence

अंदर का डर मिटाएं, आत्मविश्वास बढ़ाएं

Sat, 18 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Eliminate inner fear, increase self-confidence
पुलिस की पाठशाला में सीओ प्रगति यादव से सवाल पूंछती छात्रा खुशनुमा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डा.भीमराव आंबेडकर महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को सीओ प्रगति यादव से खुलकर बात की। छात्रा खुशनुमा ने बताया कि अकेले गली से गुजरने में डर लगता है।
विज्ञापन

मन घबराता है कि कोई घटना न हो जाए। कई और छात्राएं भी ऐसा महसूस करती हैं। छात्रा के इस सवाल पर सीओ ने जवाब दिया कि अंदर का डर मिटाकर आत्मविश्वास बढ़ाएं। पीछा करने या अन्य हालातों को आसानी से भांपा जा सकता है। आत्मरक्षा के लिए कुछ चीजें साथ लेकर चलें, इससे खुद का विश्वास भी बढ़ता है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महाविद्यालय में हुई पुलिस की पाठशाला में सीओ प्रगति यादव ने छात्राओं की जिज्ञासा शांत की। छात्रा दीक्षा ने सवाल किया कि रास्ते में घूमने वाले मनचलों से कैसे बचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि अब मोबाइल हर हाथ में है। फौरन 1090, 112 पर कॉल करें। शरारत करने वाले बाइक से होते हैं तो उनकी बाइक नंबर जरूर नोट कर लें। वह थानों में बनी महिला हेल्पडेस्क पर शिकायत करें।
छात्रा साक्षी ने पूछा कि उनके खाते में 300 रुपये हैं। लाटरी लगने के फोन आते हैं। वह खुद को बैंक कर्मी बताते हैं। क्या वह बैंक कर्मी होते हैं, अगर फ्राड है तो कार्रवाई क्यों नहीं।
सीओ ने जवाब दिया कि ऐसे फोन सभी के पास अक्सर आते हैं। बैंक कभी भी खाते और एटीएम कार्ड से जुड़ी जानकारी नहीं पूछते। इससे जुड़ी शिकायतें साइबर सेल के नंबर 155260 पर की जा सकती है।
छात्रा सान्या शुक्ला ने पूछा कि एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे और बदमाश पीछे से पहुंच जाएं, फिर तमंचा सटाकर रुपये छीनने लगें तो क्या करें। सीओ ने बताया कि बूथ पर एटीएम बदलकर टप्पेबाजी तो की जा सकती है, ऐसी घटनाओं की कम संभावना रहती है।
आरोपी एटीएम के कैमरे में कैद हो जाएगा। डायल 112 मिलाकर पुलिस की मदद ली जा सकती है। कॉलेज की प्रोफेसर डा.सरिता गुप्ता ने पूछा कि जालसाजों को कैसे पकड़ा जा सकता है। सीओ ने बताया कि बड़े स्तर पर ऐसी फर्जी कॉल और मैसेज करते हैं। उनके लालच में कतई न आएं, तभी आप सुरक्षित रह सकते हैं।
गली में लगने वाले जमावड़े पर छात्रा के छलके आंसू
कॉलेज की छात्राएं अपने-अपने तरीके से महिला सीओ के सामने छिपे दर्द को उभारती दिखीं। एक छात्रा ने गली में लगने वाले लड़कों के जमावड़े की शिकायत की। उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
छात्रा की शिकायत पाठशाला के खत्म होने के बाद सीओ ने नोट की। जमावड़ा लगाने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यवाहक महिला थानाध्यक्ष मीनाक्षी पांडेय ने बाइक, स्कूटी चलाते समय पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया।

पाठशाला की अध्यक्षता प्राचार्य डा.अपर्णा मिश्रा और संचालक प्रोफेसर डा.प्रशांत द्विवेदी ने किया। इस मौके पर डा.शकुंतला, डा.शोभा, डा.शरदचंद्र राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed