फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Eight days left, how will the roads be pothole free

आठ दिन शेष, कैसे गड्ढामुक्त होंगी सड़कें

Sun, 07 Nov 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Eight days left, how will the roads be pothole free
बांदा सागर हाईवे की जर्जर सड़क। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान में अभी तक 60 फीसदी सड़कें ही दुरुस्त हो पाई है। 40 प्रतिशत सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम अभी बाकी है। अभियान के तहत 15 नवंबर तक सभी सड़कें गड्ढामुक्त होनी हैं। ऐसे में नियत तिथि के मात्र आठ दिन बचे हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने 15 सितंबर से 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी किया था। इसके तहत पीडब्ल्यूडी के साथ अन्य विभागों ने सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया था।
विज्ञापन

नियत तिथि 15 नवंबर में मात्र आठ दिन रह गए हैं और क्षेत्र की प्रमुख सड़कें अभी भी गड्ढों में तब्दील हैं। मुरादीपुर चौराहे से महरहा रोड में गांधी चौराहे तक सड़क पूरी तरह जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मार्ग बिंदकी कस्बे को इलाहाबाद कानपुर हाईवे से जोड़ता है। कानपुर से बुंदेलखंड को जोड़ने वाला बांदा सागर हाईवे ललौली चौराहे से लेकर भवानीपुर तक गड्ढों में तब्दील है।
कस्बे के अंदर तहसील रोड की मरम्मत का काम अधूरा है। कई जगहों पर मात्र ईट और गिट्टी डालकर सड़कें छोड़ दी गई हैं। जर्जर मार्गों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिसमें बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं।

अवर अभियंता पीडब्लूडी अजीत कुमार ने बताया कि पुरानी बिंदकी मोहल्ले से लेकर बांदा सागर हाईवे में जोनिहां कस्बे तक दो टीमें मरम्मतीकरण के काम में लगाया गया है। दिवाली की वजह से कुछ दिन काम बंद रहा। सोमवार से फिर सड़कों की मरम्मत शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed