फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,E-rickshaw driver hanged himself

ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 09 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,E-rickshaw driver hanged himself
चौडगरा। विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव निवासी नीरज दुबे के घर में किराये पर राकेश शर्मा (48) परिवार के साथ रहता था। राकेश शर्मा मूल रूप से गुरगई थाना सिकंदरा कानपुर देहात का रहने वाला था।
विज्ञापन

वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। करीब चार दिन पहले शराब पीने को लेकर पत्नी गुड्डी से विवाद हो गया। पत्नी गुड्डी नाराज होकर बच्चे रवि व दीपक के साथ पड़ोस के गांव कोरसम स्थित मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम मकान मालिक नीरज दुबे ने कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को फोन किया। चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने दरवाजा तुड़वाया तो देखा कि राकेश पंखे के हुक में फांसी पर लटका हुआ है।
सूचना पर पत्नी पहुंची। थानाध्यक्ष अनुरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि दो दिन से लोगों केे चालक नहीं दिखा था। दुर्गंध फैलने पर जानकारी हुई है। पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान
असोथर। थाना क्षेत्र के नारायणपुर मजरे टीकर गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टीकर निवासी विनोद यादव (25) शुक्रवार शाम को खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। तो पिता विजय बहादुर दरवाजा खुलवाने पहुंचे।
कमरे से कोई जवाब नहीं आने पर उन्होंने खिड़की खोलकर देखा, तो अंदर बेटे विनोद का शव पंखे पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि बहू 15 दिन पहले अपने मायके गाजीपुर थाना कठवारा गांव चली गई थी।
बेटा शुक्रवार को बहू को लेने गया था। जहां उसका पत्नी से विवाद हुआ। इस पर वह घर लौट आया था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जान दी है। थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फांसी लगाकर युवक ने की जान देने की कोशिश
बिंदकी। जहानपुर मोहल्ला निवासी राहुल (20) ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। पत्नी और अन्य परिवार के सदस्यों को आहट लगी फंदे से उतारा। उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed