फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,boy dies due to beating

पिटाई से घायल बालक की मौत

Sun, 31 Oct 2021 06:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,boy dies due to beating
हथगाम। पिटाई से घायल बालक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की मां ने एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सभापुर गांव निवासी मनोज का बेटा अंशू (8) और अनिकेत 25 अक्तूबर को साइकिल सीखते समय गांव के ही मदन के दरवाजे पहुंच गए थे। जहां मदन के नाबालिग बेटे ने उन दोनों को घर से सामने से हटने को कहा था।
विज्ञापन

इस बात को लेकर हुई कहासुनी में मदन पक्ष ने अंशू और अनिकेत को मारपीट कर भगा दिया था। अंशू के सिर में गहरी चोट आई थी। अंशू की मां माया देवी ने मदन और उसकी पत्नी कौशल्या व तीन नाबालिग बच्चों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 26 अक्तूबर को अंशू को मेडिकल के लिए सीएचसी हथगाम भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
तो वहां से भी डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात अंशू की मौत हो गई।

माया देवी ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत मदन और उसके परिजनों की पिटाई से हुई है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed