{"_id":"619b93a126db5a356214c0c3","slug":"fathepur-news-bike-riding-girl-dies-due-to-truck-collision-brother-injured-fatehpur-news-knp665354295","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
ज्योति यादव की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कानपुर से फतेहपुर शादी समारोह में शामिल होने आ रहे बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर दूसरी बाइक में सवार रिश्तेदारों ने पीछा करके हादसा करने वाले चालक को पकड़ लिया।
आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद चालक की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर नरवल थाना क्षेत्र के बेहटा सकत निवासी गेंद्र प्रताप यादव की पुत्री ज्योति यादव (19) स्नातक की छात्रा थी। उसके भाई रामेंद्र उर्फ अंजुल यादव की फतेहपुर के मदारीपुर कलां गांव में ससुराल है।
जहां मंगलवार को रामेंद्र के साले हुकुम सिंह का तिलक है। वह भाई रामेंद्र के साथ बाइक से सोमवार दोपहर मदारीपुर कला आ रही थी। भिटौरा और लखनऊ बाईपास के बीच हाईवे पर कट के पास प्रयागराज जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए। ट्रक की चपेट में आने से ज्योति का सिर कुचल गया। रामेंद्र हेलमेट लगाए था, इसलिए उसे हल्की चोटे आईं।
इस दौरान उनके साथ दूसरी बाइक में चल रहा रामेंद्र साला रुकुम सिंह ने र्टक का पीछा किया। उसने लखनऊ बाईपास के पास चालक को पकड़ लिया।
इसबीच भीड़ ने चालक की पिटाई की। हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाया और शव को हाईवे से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक तीन बहनों में सबसे छोटी थी। हादसे की खबर से उसकी मां सुनीता और पिता का हाल बेहाल हो गया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।