{"_id":"620aa2e4ee6ff472ef68d5cb","slug":"fathepur-news-bike-rider-woman-dies-in-accident-nephew-injured-fatehpur-news-knp680495689","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की रविवार रात मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा घायल हो गया।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अहिरनखेड़ा गांव निवासी महेंद्र की पत्नी मंजू देवी (35) रविवार को अपने भतीजे अरविंद के साथ बाइक से मलवां कुछ सामान लेने आई थी।
हाईवे पर पिलखनी मोड़ के पास उनकी बाइक में पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सिर के बल सड़क पर जा गिरी। वहीं अरविंद भी घायल हो गया।
हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला था। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मार्च्युरी हाउस में मां की मौत से बेटे शिवम का हाल बेहाल दिखा। मृतका का पति महेंद्र मलवां की एक गैस एजेंसी में कर्मचारी है। थानाध्यक्ष अनुरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।