फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Bike rider nanny dies due to dumper collision, two grandchildren injured

डंपर की टक्कर से नानी की मौत, दो नाती घायल.

Wed, 12 Jan 2022 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Bike rider nanny dies due to dumper collision, two grandchildren injured
घटना स्थल पर शव को आटो में चढ़ाती पुलिस व लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के सामने हाईवे पर बुधवार दोपहर डंपर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नानी की मौत हो गई। जबकि उसके दो नाती घायल हो गए। घटना से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रास्ते से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के पलवां गांव निवासी सुरेंद्र कुमार अपनी पत्नी तारा देवी (50) को लेकर नाती के जन्मदिवस में शामिल होने के लिए मलवां थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव आए थे। तारा अपने नाती आनंद (9) और अंश (4) को लेकर वापस गांव जा रही थी।
विज्ञापन

अल्लीपुर हाईवे मोड़ पर उनकी बाइक में पीछे से एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर दूर गिर गए। इस दौरान तारा देवी की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि नाती आनंद और अंश भी घायल हो गए। जबकि पति सुरेंद्र को मामूली चोट आई। वह हेलमेट लगाए थे। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो दोनों बच्चों को टेंपो से जिला अस्पताल भेजा गया। पति सुरेंद्र ने बताया कि जगन्नाथपुर में ब्याही बेटी पूनम पत्नी मोनू उर्फ मोधा के बेटे अंश का जन्मदिन था।

जिसमें शामिल होने वह पत्नी के साथ आए थे। यहीं कानपुर कल्यानपुर में ब्याही बेटी का पुत्र आनंद शर्मा पुत्र राजू शर्मा भी आया था। दोनों को त्योहार पर लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया डंपर को पकड़ा गया है। चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed