फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Attempt to grab the institution by forging the signature of the manager, 22 sued

प्रबंधक के फर्जी हस्ताक्षर से संस्था हड़पने का प्रयास, 22 पर मुकदमा

Tue, 14 Dec 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Attempt to grab the institution by forging the signature of the manager, 22 sued
फतेहपुर। प्रबंधक के फर्जी हस्ताक्षर करके संस्था को हड़पने का प्रयास किया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधानाचार्य और समिति के 21 सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाने के जमरावां निवासी शंकर सिंह ने बताया कि वह संकठा प्रसाद शिक्षा सदन प्रबंध समिति मवई नेशपुर के प्रबंधक हैं। आरोप है कि संस्था के बायलाज के अनुसार देखरेख और लेनदेन की कार्रवाई उनके हस्ताक्षर से की जानी चाहिए।
विज्ञापन

संस्था द्वारा संचालित विद्यालय में कल्लू सिंह उर्फ नरेंद्र सिंह निवासी सीर इब्राहीमपुर प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त है। उन्हें विश्वास में लेकर संस्था के सारे दस्तावेज कल्लू सिंह अपने पास रखने लगे। इधर, कुछ दिनों से उनकी नीयत खराब हो गई। उन्होंने विद्यालय और उनकी संपत्ति को हड़पने की साजिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि संस्था में कल्लू सिंह और उनका पुत्र राजेश कुमार व श्रीपाल, अवधेश पुराने सदस्य हैं। इन चारों ने अपने 18 साथियों महेंद्र सिंह, नीरज सिंह, ज्ञान सिंह, सुरेश सिंह, अनुपम सिंह निवासी सौराई खुर्द समसाबाद सिराथू कौशांबी, किशुन निवासी सीर इब्राहीमपुर, अर्पित कुमार सोनी, वीरेंद्र कुमार निवासी पनी सदर कोतवाली, विकास सिंह, रणधीर सिंह निवासी साई मौहार, रणवीर सिंह निवासी मदुरी, धर्मराज सिंह निवासी मखदूमपुर गाजीपुर, संतप्रकाश वर्मा निवासी रेवाड़ी बुजुर्ग, राजकुमार, हरी प्रसाद, कासिम अहमद, बृजेश सिंह निवासी सीर मवई के साथ मिलकर संस्था को हड़पने का प्रयास किया।
इन लोगों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर करके कागजात तैयार किए और सहायक रजिस्ट्रार सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय प्रयागराज में संस्था की साधारण सभा 2021-22 के सदस्यों की फर्जी सूची प्रस्तुत की।

उन्हें जानकारी हुई तो सोसाइटी ऑफिस में आपत्ति लगाई। मामले को लेकर थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर एसपी से दो नवंबर को शिकायत की। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कुल 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed