{"_id":"61d9da8332a7606b794b448a","slug":"fathepur-news-850-youths-get-jobs-in-the-first-month-of-the-new-year-fatehpur-news-knp6741805172","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के पहले महीने में 850 युवाओं को नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के पहले महीने में 850 युवाओं को नौकरी
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला सेवायोजन विभाग के मेगा रोजगार मेले में 850 युवाओं को नौकरी मिलेगी। इसके लिए कई प्रदेशों की आठ कंपनियों ने मेले में आने की सहमति दी है। रोजगार मेला 19 जनवरी को होगा।
शासन से वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला सेवायोजन कार्यालय को कुल नौ रोजगार मेला लगाने का लक्ष्य मिला है। अब तक सात मेले लगाए जा चुके हैं।
आठवां रोजगार मेला 19 जनवरी को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से लगेगा। शासन से सेवायोजन कार्यालय को चालू सत्र में 1550 युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य मिला था।
जिसके सापेक्ष अब तक 497 युवाओं को नौकरी मिली है। 19 जनवरी को रोजगार मेले में आठ कंपनियों ने शामिल होने की सहमति प्रदान की है। इन कंपनियों ने 850 रिक्तियों की सूची भेजी है।
विज्ञापन
जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल सिंह ने बताया कि आठ कंपनियां इस बार रोजगार मेले में 850 युवाओं को नौकरी देंगी। इसके लिए कंपनियों से वार्ता हो चुकी है। यहां के युवा गैर प्रांतों में जाकर नौकरी करना नहीं चाहते।
यही कारण है कि सूरत, अहमदाबाद की कंपनी की जानकारी होते ही युवा चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं। जिले में यह समस्या लक्ष्मी काट्सन मिल चालू होने तक बनी ही रहेगी।
लक्ष्मी काट्सन मिल जल्द चालू होने की उम्मीद है। बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट पर पंजीयन होना अनिवार्य है।