खागा। तहसील सभागार में शनिवार को मछली पालन के लिए 15 तालाबों की नीलामी हुई। जिसमें क्षेत्र के 15 तालाब 332500 रुपये में उठे।
तहसीलदार शशिभूषण मिश्र की देखरेख में नीलामी हुई। जिसमें सबसे अधिक करमेपुर का तालाब 152000 रुपये में नीलाम हुआ। मत्स्य निरीक्षक पीके शुक्ल ने बताया कि लोधौरा, किशनपुर चिरई, सेमरहा, महावतपुर असहट, मोहम्मदपुर गौंती, करमेपुर, हरदासपुर सानी, बहलोलपुर ऐलई, बेलांवा, तक्कीपुर, धरमंगदपुर नरवा गांव के 15 तालाबों की नीलामी हुई है।
जिनका क्षेत्रफल 12.304 हेक्टेयर है। इन सभी तालाबों की नीलामी 332500 रुपये है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक तालाब 10 साल के लिए नीलाम किए गए हैं। हर साल नीलामी की धनराशि जमा करनी होगी। न जमा करने पर पट्टा निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी 12 गांवों के तालाबों की नीलामी बाकी है।