{"_id":"61f92edce53b88214d0b000a","slug":"fathepur-news-12-lakh-rupees-grabbed-in-the-name-of-getting-the-job-of-staff-nurse-fatehpur-news-knp678216385","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
फतेहपुर। सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स से बहू को नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से 12 लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ला निवासी हीरामनी देवी जिला महिला अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स तैनात थी। उन्होंने बताया कि बहू पारूल को नौकरी दिलाने का होरीलाल निवासी बमरौली धाता हाल पता राजापुर प्रयागराज और आलोक तिवारी उर्फ राजू तिवारी अजरौली धाता ने झांसा दिया था।
दोनों अप्रैल 2017 में घर आकर 12 लाख रुपये ले गए थे। इसके बाद से टरकाते रहे। नौकरी नहीं लगने पर उसने रुपयों की मांग की। तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच हरिहरगंज चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है।