{"_id":"61d9352bd985985643509928","slug":"fatehpur-teenager-murdered-by-slitting-her-throat-fear-of-rape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: गला काटकर किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: गला काटकर किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
Sat, 08 Jan 2022 12:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:24 PM IST
सार
ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव निवासी एक युवती सुबह करीब सात बजे शौच क्रिया के लिए गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन चालू की, सरसों के खेत पर करीब नौ बजे किशोरी का शव मिला। ब्लेड से गला कटा हुआ था।
विज्ञापन
घटनास्थल का मुआयना करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से शनिवार सुबह शौच के लिए जंगल गई किशोरी की गला काटकर बेरहमीपूर्वक हत्या कर दी गई। दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की धरपकड़ चालू की है।
विज्ञापन
ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव निवासी एक युवती सुबह करीब सात बजे शौच क्रिया के लिए गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन चालू की, सरसों के खेत पर करीब नौ बजे किशोरी का शव मिला। ब्लेड से गला कटा हुआ था। कपड़े अस्त व्यस्त होने पर दुष्कर्म कीआशंका जताई गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल की हो रही जांच
घटनास्थल के कुछ दूर मृतका का छाता, डिब्बा, चप्पलें पड़ी हुई थीं। वहीं कुछ दूर पर जूते भी पड़े मिले। जूते हत्यारोपी के होने की आशंका जताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया घटनास्थल की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।