{"_id":"619d3c0898646918c0779f5e","slug":"fatehpur-seven-cla-and-balwa-case-against-60-including-haji-raza-chowki-incharge-line-present-for-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: हाजी रजा समेत 60 पर सेवन सीएलए और बलवे का मुकदमा, लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: हाजी रजा समेत 60 पर सेवन सीएलए और बलवे का मुकदमा, लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
Wed, 24 Nov 2021 12:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन प्रतिनिधि ने साथियों संग भाजपा नेता पर किया जानलेवा हमला
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर में हाजी रजा की तलाश में उसके घर पहुंची पुलिस की गाड़ी को रोकने और हंगामा करने पर 60 लोगों के खिलाफ सेवल सीएलए व बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। लापरवाही बरतने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है।
पनी मोहल्ले में कोतवाल अनूप सिंह फोर्स के साथ सोमवार रात हाजी रजा की तलाश में पहुंचे थे। हाजी रजा के न मिलने पर उसका कामकाज देखने वाले आकिब से पूछताछ को पहुंची। तभी सिविल लाइन सभासद विनय तिवारी, आकिब का भाई सोनी, शोएब चिकना समेत 50-60 अज्ञात लोगों ने टीम को घेर लिया।
पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की और गाली-गलौज की। आकिब से पूछताछ नहीं करने दी। आरोपी आकिब को लेकर चले गए। मामले में पुलिस ने सेवन सीएलए, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज, धमकी की धाराओं 143, 147, 332, 353, 120 बी, 504, 506 में रिपोर्ट दर्ज की है। मुकदमा कोतवाल अनूप सिंह की ओर से दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
घटना के दौरान मौके पर नहीं पहुंचे थे चौकी इंचार्ज
जिला अस्पताल तिराहे पर भाजपा नेता से मारपीट के मामले में एसपी राजेश कुमार सिंह ने सदर अस्पताल चौकी के इंचार्ज प्रेम नारायण सिंह को लाइन हाजिर किया है। चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण सिंह मारपीट के दौरान मौके पर नहीं पहुंचे। घटना के बाद हाजी रजा के पक्ष के लोग आसपास ही घूमते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।