फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Retired Inspector's brother went to jail for murder after rape

फतेहपुर : दुष्कर्म के बाद हत्या में रिटायर्ड दरोगा का भाई जेल गया

Mon, 18 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Retired Inspector's brother went to jail for murder after rape
पुलिस हिरासत में दुष्कर्म व हत्यारोपी ज्ञानेंद्र प्रसाद शुक्ला। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। विवेचना के दौरान बच्ची के पिता ने उसे नामजद किया था। आरोपी के खिलाफ हत्या और मारपीट के पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं। कई साल पहले उसने फौज की नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची का गांव के अंदर ही अमरूद की बाग स्थित खंडहर से 12 जुलाई को शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात पर अपहरण, हत्या, पॉक्सो, दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच के बाद गांव के ही ज्ञानेंद्र प्रसाद शुक्ला उर्फ बउवा को उसके खेत से गिरफ्तार किया गया है। विवेचना के दौरान मृतका के पिता ने ज्ञानेंद्र प्रसाद के खिलाफ बयान दिया था। जिसके आधार पर उसकी नामजदगी बढ़ाई गई। पुलिस टीम ने हत्यारोपी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दिन उसने खुद को फसल में मजदूरों से काम कराने की बात कही। यह बात पूछताछ में गलत निकली। उसके बाद शुक्रवार को पुलिस को देखकर ज्ञानेंद्र गांव से भाग निकला था। आरोपी ज्ञानेंद्र फौज में था। उसने कई साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। वह सेवानिवृत्त दरोगा वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला का भाई है। उस पर 2006 में हत्या और धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद 2011 में एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed